मध्यप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा चलायी गयी Ladli Behna Yojana के अंतर्गत मध्यप्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों को सीएम डॉ मोहन यादव ने 1250 से बढाकर 3000 (तीन हजार) रुपए किस्त करने का बड़ा ऐलान किया है।
Ladli Behna Yojana 2024 में मुख्यमंत्री ने बड़ा ऐलान किया
Ladli Behna Yojana 2024: विजयपुर विधानसभा में लाड़ली बहनों को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बड़ा ऐलान किया है कि लाड़ली बहनों को भाजपा सरकार ने तीन हजार (3000) रूपए देने का बादा किया था उस वादे को पूरा किया जायेगा ।

Ladli Behna Yojana की राशी 1250 से बढाकर 3 हजार रुपए देने का वादा होगा पूरा – सीएम डॉ मोहन यादव
विजयपुर विधानसभा के कराहल विकासखंड में सभा को संबोधित करते हुए गोवर्धन पूजा के अवसर सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि Ladli Behna को भाजपा सरकार ने ही तीन हजार (3000) रूपए देने का वादा किया था, अब उस वादे को पूरा किये जाने का समय आ गया है । Ladli Behna को अभी 1250 रूपए प्रति महिने दिया जा रहा है वहीं आदिवासी समाज की बहनों को कुपोषण दूर करने के लिए प्रति महिने 1500 रूपए प्रदान किए जा रहे हैं ।
बीते दिनों सीएम ने विजयपुर में मंच से बहनों को कहा था कि भाजपा ने Ladli Behna के लिए वचन पत्र में जो वादा किया है। उसे पूरा किया जाएगा। सरकार के द्वारा 1000 (एक हजार) रुपये से राशि को बढ़ाकर 1250 (बारह सौ पचास) रुपये किया था और बहुत जल्द ही राशि को बढ़ाकर 3000 (तीन हजार) रुपए महीने की जायेगी। वहीं लाभ से वंचित रह गई बहनों के आवेदन भी चुनाव के बाद जोड़ने का कार्य भी किया जायेगा ।
प्रतिपक्ष के उपनेता हेमंत कटारे ने Ladli Behna Yojana की बहनों को तीन हजार देने की मांग की थी–
विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे (Hemant Katare) ने कुछ दिनों पूर्व में Ladli Behna Yojana पर कहा था विजयपुर में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंच से बहनों के खातो में 3 हजार रूपए देने का बादा किया था और यही बात विधान सभा चुनाव 2023 के दौरान की गयी थी । 3000 (तीन हजार) रुपए Ladli Behna को दिवाली के पहले दें, ऐसा हुआ तो मैं मुख्यमंत्री का जीवन भर ऋणी रहूंगा । सरकार जल्द से जल्द Ladli Behna को 3000 (तीन हजार) रूपए जारी करें।
Ladli Behna Yojana बन गयी है मध्यप्रदेश सरकार की गले की फास, कर्ज में डूबे मध्यप्रदेश के वित्तीय हालात–
वर्तमान में Ladli Behna को 1,250 (बारह सौ पचास) रुपये मिल रहे हैं मध्य प्रदेश में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सरकार ने Ladli Behna Yojana 1 वर्ष 6 माह पूर्व शुरू की थी । मध्य प्रदेश में Ladli Behna Yojana की राशि को बढ़ाकर तीन हजार किये जाने की संभावना है । राशि में वृद्धि करने से मध्यप्रदेश सरकार के खजाने पर ढाई गुना अतिरिक्त बोझ बढ़ जायेगा । मध्य प्रदेश सरकार पर कर्ज का बढ़ता बोझ चिंता का विषय बन गया है ।
मध्यप्रदेश में कांग्रेस तीन हजार प्रतिमाह का वादा पूरा करने की याद दिला रही है । वही बीजेपी सरकार भी मान रही है कि धीरे-धीरे महिलाओं को तीन हजार रुपये प्रतिमाह दिए जायेगे. मध्य प्रदेश सरकार लगभग 3,80,000 करोड़ रुपये की कर्जदार है । सरकार योजना मद में प्रतिमाह 1574 करोड़ राशि लाडली बहनों को ट्रांसफर करती है । मध्यप्रदेश मे 2 सीटों पर होने जा रहे उप चुनाव में Ladli Behna Yojana बीजेपी और कांग्रेस के बीच सियासत का बड़ा कारण बन गयी है ।
कर्ज के भरोसे चल रही हैं Ladli Behna Yojana
Ladli Behna Yojana को जारी रखने के लिये हाल के कुछ महीने में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 20,000 करोड़ का कर्ज कई किस्तों में लिया गया है । लाडली बहना योजना के अंतर्गत 1 करोड़ 29 लाख महिलाये लाभ ले रही हैं. बीजेपी और कांग्रेस के बीच मध्य प्रदेश उपचुनाव में Ladli Behna Yojana चुनावी सियासत का अखाड़ा बना हुआ है ।
मध्य प्रदेश की वित्तीय हालत
मध्यप्रदेश सरकार पर वर्ष 2019 में 1 लाख 94 हजार करोड़ का कर्ज था वही वर्ष 2020 में कर्ज का आंकड़ा बढ़कर 2 लाख 31 हजार करोड़ हो गया, वर्ष 2021 में कर्ज का आंकड़ा बढ़कर 2 लाख 89 हजार करोड़ का कर्ज था, वर्ष 2022 में कर्ज का आंकड़ा बढ़कर 3 लाख 3 हजार करोड़ का कर्ज था, पिछले वर्ष 2023 में आंकड़ा बढ़कर 3 लाख 23 हजार करोड़ हो गया, वर्तमान वर्ष 2024 में आंकड़ा 3 लाख 85 हजार करोड़ पर पहुंच गया है । मध्यप्रदेश सरकार वर्ष 2018 में 13 हजार करोड़ रुपये वार्षिक ब्याज भरती थी वर्तमान में ब्याज का आंकड़ा बढ़कर 24,000 करोड़ हो गया है.
कर्ज लेने का सिलसिला आगे बढ़ता जा रहा है फिलहाल मध्यप्रदेश सरकार महिलाओं के खाते में 1,250 रुपये प्रति माह डाल रही है. कुछ विशेष अवसरों पर 250 रुपये की राशि अतिरिक्त भेजी जाती है, वर्तमान में सरकार को प्रतिमाह 1,574 करोड़ रुपये का बोझ उठाना पड़ रहा है । 1 करोड़ 29 लाख लाडली बहनो को 3,000 हजार प्रतिमाह देने से सरकार को 2.4 फीसद अतिरिक्त बोझ उठाना पड़ेगा । इस प्रकार सरकार को लगभग 3,870 करोड़ रुपये प्रतिमाह महिलाओं के खाते में डालना होगा ।
FAQ:-
- Q.1:- Ladli Behna Yojana 3.0 का रजिस्ट्रेशन कब से शुरू होगा?
- Ans:-लाडली बहना योजना 3.0 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को 25 दिसंबर 2024 से शुरू किया जा सकता है।
- Q.2:- Ladli Behna Yojana स्टेटस कैसे चेक करें?
- Ans:- सबसे पहले मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के आधिकारिक वेबसाइट – https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर विजिट करें। अब आप होमपेज पर मौजूद विकल्प आवेदन एवं भुगतान की स्थिति के ऊपर क्लिक कर दें।
यह भी देखें:-
- यदि नही है, किसान के पास सिंचाई का कोई साधन तो सरकार दे रही है Kapil Dhara Kup Yojana पर 100% अनुदान
- खेत तालाब योजना MP के किसानो के लिए बन रही वरदान, Mnrega Khet Talab Yojana से हो रहा किसानो का फायदा
- अब आप अपना और अपने परिवार का Ayushman Card स्वयं बनाये
- FARMER REGISTRY किसानो के लिए सरकार की नई सोगात : Agri Stack के माध्य्म से कृषको को मिलेगी डिजीटल पहचान
- PM Kisan Samman Nidhi के लिए नया रजिस्ट्रेशन कैसे करें- जाने पूरी प्रक्रिया?